{"_id":"58e0d8dc4f1c1bf5465b3f28","slug":"ceasefire-voilation-in-lam-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पीएम मोदी के दौरे के दौरान पाक की हिमाकत, LoC पर की गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पीएम मोदी के दौरे के दौरान पाक की हिमाकत, LoC पर की गोलाबारी
ब्यूरो,अमर उजाला/नौशेरा
Updated Sun, 02 Apr 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
पाकिस्तान एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। रविवार को एक ओर जहां पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के चिनैनी में टनल का उद्घाटन
विज्ञापन
करने पहुंचे तो वहीं उनके आने से पहले पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर गोलाबारी शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के लाम सेक्टर रविवार दोपहर गोलाबारी की। भारतीय सेना और बीएसएफ के जवान आपकी का गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस गोलाबारी में किसी भी जवान के हताहत होनी की खबर नहीं है।
विज्ञापन