{"_id":"593cdf5c4f1c1ba65d9bea6c","slug":"ceasefire-voilation-from-pak-in-bhimber-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मान रहा पाकिस्तान, सीजफायर तोड़कर बॉर्डर पर फिर की गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मान रहा पाकिस्तान, सीजफायर तोड़कर बॉर्डर पर फिर की गोलाबारी
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना का विध्वंसक जवाब
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिशों के बीच एलओसी और सरहद पर पाकिस्तानी जवानों द्वारा गोलीबारी की गई है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से रविवार को पुंछ और सांबा सेक्टरों में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार सुबह करीब 10 बजे पाक की ओर से पुंछ के भिंबर सेक्टर और सांबा के रामगढ़ सेक्टरों में गोलाबारी की गई है। इस दौरान पाक की ओर से सीमा और एलओसी पर मोर्टार दागे जाने की बात भी कही जा रही है। अब तक इस घटना के विषय में सेना या अन्य सुरक्षा एजेंसी द्वारा आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पाक की ओर से हुई गोलाबारी करीब 45 मिनट तक चली है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा करारा जवाब दिया गया है। हालांकि अब तक इस गोलाबारी में किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन