फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire voilation by pakistan in rajouri jammu kashmir, army major and bsf jawan injured

जम्मू-कश्मीर: पाक की ना'पाक' हरकत जारी, स्नाइपर शॉट से सेना के मेजर और बीएसएफ का जवान घायल

Thu, 10 Jan 2019 06:48 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 10 Jan 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
ceasefire voilation by pakistan in rajouri jammu kashmir, army major and bsf jawan injured
- फोटो : File Photo
पाकिस्तानी सेना ने वीरवार को सीजफायर का उल्लंघन करते हुए दिगवार सेक्टर में गोले दागे। मंजाकोट सेक्टर स्नाइपर हमले की चपेट में आने से मेजर और बीएसएफ का एक हेड कांस्टेबल जख्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए जम्मू के सतवारी स्थित सैन्य अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने वीरवार को दोपहर में करीब एक बजे राजोरी जिले के मंजाकोट सेक्टर के तरकुंडी गली की अग्रिम पोस्ट पर निशाना साधते हुए स्नाइपर अटैक किया। इसकी चपेट में आने से 15 जैकलाई के मेजर यादवेंद्र और बीएसएफ की 59 बटालियन के हेड कांस्टेबल मुमताज अली घायल हो गए। 
विज्ञापन


उधर, पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर हैवी और यूनिवर्सल मशीनगनों से भारी गोलीबारी की। इस दौरान रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया तो सीमा पर से फायरिंग बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दस दिन में आठवीं बार गोलाबारी

पाकिस्तानी सेना के दस दिन में आठवीं बार गोलीबारी करने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोग डर से घरों के अंदर अथवा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। सीमापार से गोलीबारी की सबसे अधिक छह वारदातों को करमाड़ा सेक्टर में अंजाम दिया है। इसके अलावा एक बार मनकोट और एक बार दिगवार सेक्टर में भी गोले दागे गए हैं। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी सेना गोलीबारी की आड़ में आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाना चाहती है। इसके अलावा बैट हमलों को अंजाम देना चाहती है। सेना की सतर्कता के कारण वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पा रही। इसलिए लगातार गोलाबारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed