{"_id":"5a92fa604f1c1b514a8bb403","slug":"ceasefire-violations-in-uri-sector-bulletproof-vehicle-and-ambulance-deployed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: पाक की गोलाबारी से उड़ी के 7000 लोग प्रभावित, बुलेटप्रूफ वाहन और एंबुलेंस तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पाक की गोलाबारी से उड़ी के 7000 लोग प्रभावित, बुलेटप्रूफ वाहन और एंबुलेंस तैनात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
पाक गोलीबारी का जवाब देते भारतीय सेना के जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक की गोलाबारी से उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में लगभग 7000 लोग प्रभावित हुए हैं। फायरिंग से चुरुंडा, सिलिकूट, मोथल, हटलंगा, शौरा बालकोटे तथा तिल्लावारी गांव के प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
उड़ी में बनाए गए कैंप में लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। राज्य सरकार तथा उड़ी प्रशासन की ओर से स्थिति पर पूरी नजर रखी गई है। इलाके में बुलेटप्रूफ वाहन तथा एंबुलेंस की 24 घंटे तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला जा सके।
एसडीआरएफ को भी तैयार रहने को कहा गया है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने गोलाबारी से संपत्तियों के हुए नुकसान का जायजा लेने को कहा है। इस बीच ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान ने उड़ी का दौरा कर गोलाबारी पीड़ितों से मुलाकात की।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर जारी
गोलाबारी को देखते हुए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रशासन के अनुसार 9419006345, 9596233620 व 9596459765 नंबरों पर फोन कर किसी भी स्थिति की जानकारी दी जा सकती है। इसके साथ ही कैंप में मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। यहां 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

पाक को दिया जा रहा मुंहतोड़ जवाब: सेना
मुस्तैदी से तैनात भारतीय सेना के जवान
- फोटो : File Photo
उड़ी सेक्टर में 19 फरवरी से ही पाक की गोलाबारी के बाद सेना पूरी तरह सतर्क है। गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। सेना की 12 इंफ्रेंट्री ब्रिगेड उड़ी के कमांडर ब्रिगेडियर वाईएस अहलावत ने पत्रकारों को बताया कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। इस बीच सेना की ओर से उड़ी में बने कैंप में विस्थापितों को खाने पीने की सामग्री वितरित की गई। चिकित्सा सुविधा के साथ ही अन्य सभी जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है।
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
नौशेरा। पाकिस्तान ने रविवार की शाम चार बजे एक बार फिर नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। एलओसी से सटे रिहायशी इलाकों पुखरणी, सरया, अनवर, भंडार में पाकिस्तानी सेना ने छोटे-बड़े हथियारों से गोलाबारी की।
सेना की अग्रिम चौकियों को भी निशाना बनाया गया है। भारतीय सेना के जवानों ने गोलाबारी शुरू होते ही मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया था। देर शाम तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलाबारी हो रही थी। गोलाबारी में किसी प्रकार की नुकसान की खबर नहीं है।