फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violations in Mendhar and rajouri Sector of Loc army retaliated

पाक से लोहा लेते हुए 1 जवान शहीद, 7 अन्य घायल

Mon, 31 Oct 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 31 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violations in Mendhar and rajouri Sector of Loc army retaliated
Indian Army - फोटो : PTI

पाकिस्तान की ओर से लगातार भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार को भी एलओसी के कई सेक्टरों में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारी के मुताबिक एलओसी के पास राजोरी और मेंढर सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है। 

विज्ञापन


राजोरी के तारकुंडी, मंजाकोट और गंभीर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है।  पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जानकारी के मुताबिक सेना के 20 वर्षीय जांबाज राइफलमैन बिमल तमांग पाकिस्तान से लोहा लेते हुए शहीद हुए हैं। इसके अलावा मेंढर के बालाकोट गांव में एलओसी से सटे इलाके में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी में सेना के सात जवान घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक सेना की पंजाब रेजीमेंट के 4 जवान पाकिस्तान की गोलाबारी के दौरान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के दौरान घायल हुए हैं। इन जवानों को एयरलिफ्ट करके सेना के उधमपुर स्थित अस्पताल में ले जाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक की गोलाबारी में स्थानीय महिलाओं की मौत

ceasefire violations in Mendhar and rajouri Sector of Loc army retaliated
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : PTI
पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा और एलओसी से सटे इलाकों में रिहाइशी इलाके में जबरदस्त गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब देने में सेना और बीएसएफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से भी सीमा और नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में तैनात जवानों को हर कार्रवाई के लिए छूट दी गई है। 

पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में सोमवार को एक बार फिर एलओसी से सटे गांव के मासूम लोगों को नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में दो स्थानीय महिलाओं की मौत हुई है। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। 

बालाकोट में पुलिस चौकियों पर दागे मोर्टार

ceasefire violations in Mendhar and rajouri Sector of Loc army retaliated
सीमा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : File Photo

पाकिस्तान की ओर से सीमा की सुरक्षा के लिए बनी पोस्टों औऱ सुरक्षाबलों की पोस्टों को लगातार निशाना बनाकर गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से मेंढर सेक्टर में भी एलओसी के पास सुरक्षाबलों की चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक मेंढर सेक्टर के बसोनी, धराती, सोहाना और पंजानी इलाकों में भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी के पास पुलिस चौकी को निशाना बनाकर गोलाबारी हुई है । इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों के घायल होने की भी खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed