फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violations by pakistan in jammu and kashmir

100 से अधिक चौकियों पर पाकिस्तान ने की भारी गोलाबारी

Sun, 16 Aug 2015 09:54 PM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violations by pakistan in jammu and kashmir

जिला पुंछ में एलओसी से सटी भारतीय सेना की 100 से अधिक चौकियों और छोटे बड़े करीब दो दर्जन गांवों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही भीषण गोलाबारी में छह निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानी गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हुई थी। इनमें एक सरपंच, एक शिक्षक, एक दस वर्षीय मासूम शामिल है। रविवार को एक महिला की मौत हो गई। 50 से अधिक लोगों के घायल होने की पुख्ता जानकारी है।
विज्ञापन


हालांकि, घायलों का आंकड़ा इससे और अधिक हो सकता है, क्योंकि कई घायल लगातार हो रही गोलाबारी के चलते अभी घरों से निकल ही नहीं पाए हैं। एलओसी पार से 82 एमएम के मोर्टार दागे जा रहे हैं और बड़े हथियारों से गोलाबारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी शेलिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है

ceasefire violations by pakistan in jammu and kashmir

सीमांत ग्रामीणों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी से पूरे इलाकों में इतनी जोर के धमाकों की आवाजें सुनाई दे रहीं हैं कि जैसे टैंकों से बमबारी की जा रही हो। जिला आयुक्त पुंछ निसार अहमद ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करने की संभावनाएं तलाशी जा रहीं हैं।

भारतीय सेना की ओर से भी पाकिस्तानी शेलिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों की पहचान बसूनी पंचायत के सरपंच करामात हुसैन, मास्टर अब्दुल रहमान, मोहम्मद शहराज दानों निवासी संदूत, दस वर्षीय मासूम मोइन खान निवासी बसूनी और नुसरत बेगम निवासी बहरूत के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों (दो बच्चे) को जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल शिफ्ट किया गया है।

करीब दस दिनों से जिले से सटे रिहायशी इलाकों और सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना की ओर से  सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पर बीते तीन दिनों से पाकिस्तानी गोलाबारी लगातार जारी है।

रविवार तड़के 5.30 बजे से पाकिस्तानी सेना की ओर से बालाकोट, मेंढर, मनकोट, बलनोई और कृष्णा घाटी, हमीरपुर, साब्जियां, मंडी में शेलिंग (82 एमएम के गोले बरसाए जा रहे) की जा रही है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस वर्ष अभी तक पाकिस्तान की ओर से 35 बार सीजफायर उल्लंघन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed