फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation in Jammu Kashmir, Pakistan fired on people building bunkers in Samba

जम्मू-कश्मीरः सांबा में बंकर बना रहे लोगों पर पाकिस्तान ने दागीं गोलियां

Fri, 17 Jul 2020 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in Jammu Kashmir, Pakistan fired on people building bunkers in Samba
ceasefire violation - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना अब सीमावर्ती जिलों में चल रहे विकास कार्यों में भी अड़ंगा डाल रही है। जिले के राजपुरा तहसील के सीमावर्ती गांव चक सद्दा में बंकर निर्माण के काम को बाधित करने के लिए तीन राउंड फायर कर दिए। लोगों की सतर्कता के चलते जानी नुकसान से बचाव हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारा गया जैश का वालिद, आईईडी एक्सपर्ट था ये आतंकी
विज्ञापन


गांव चक सद्दा में गुरुवार दोपहर के समय ग्रामीण चंपा देवी के घर के पास बंकर बनाया जा रहा था। इस दौरान पाकिस्तानी रेजरों ने काम को बाधित करने के लिए तीन राउंड फायर कर दिए। इस पर सभी लोग तुरंत जमीन पर लेट गए। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बाद में बंकर का काम रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्मशान का काम पूरा नहीं होने दे रहे पाकिस्तानी रेंजर्स
स्थानीय सरपंच विनय शर्मा ने कहा कि उनके गांव मुठी झाडू में वह लोग शमशानघाट बनाना चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तानी रेंजर रोड़े अटका रहे हैं। कई वर्षों से श्मशानघाट का काम अधर में लटका हुआ है। जब भी काम शुरू किया जाता है तो पाकिस्तानी रेंजर फायरिंग कर देते हैं।


आईबी पर पाकिस्तान ने रात भर दागे गोले
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन कर साढ़े छह घंटे तक रुक-रुककर गोलाबारी की। बुधवार रात दस बजे से लेकर वीरवार सुबह साढ़े चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से गोलाबारी कर भारत की कोठा, चांदवा पोस्ट को निशाना बनाया। 

इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे-बड़े हथियारों का इस्तेमाल कर गोलाबारी की। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलाबारी का भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed