फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation

पाकिस्तानी गोलाबारी से लगी जंगल में आग, गोली लगने से एक नागरिक घायल

विज्ञापन
ceasefire violation
नौशेरा/राजोरी/पुंछ। पाकिस्तान ने बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नौशेरा, राजोरी और पुंछ सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। इसमें गोली लगने से एक नागरिक घायल हो गया, कुल्ले में मोर्टार गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। जंगल में भी आग लग गई।
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह नौशेरा सेक्टर मे 7.40 बजे गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलाबारी में कलाल, पोखरा, कलसियां, मानपुर, डनका, भजनोवा के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। गोलाबारी में अजय कुमार निवासी डंका के मवेशियों के कुल्ले पर मोर्टार शेल गिरा, जिससे टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया और कुल्ले में एक पशु की मौत होने के साथ दो पशु घायल हो गए। गोलाबारी से जंगलों में भी आग भड़क गई। गोलाबारी के धमाके नौशेरा से लगभग 20 किलोमीटर दूर तक सुने गए। इसके बाद रात 8.45 बजे पाकिस्तान ने फिर गोलाबारी शुरू कर दी। वहीं बुधवार रात 9 बजे पुंछ के बालाकोट और तरकुंडी में भी पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी इसके बाद राजोरी जिले के मंजाकोट तहसील के निक्का पंज ग्राईं क्षेत्र मेें रात करीब 11 बजे सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। गोली लगने से पंज ग्राईं निवासी निजामत उल्ला घायल हो गया, जिसे मंजाकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही।
विज्ञापन

हीरानगर में आईबी पर भी रात भर दागे गोले
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने मंगलवार रात को भी 10 बजे से बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे तक गोलाबारी की। सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने करोल पंगा पोस्ट से बीएसएफ की करोल माथरयां पोस्ट पर 210 राउंड फायर किए। सीमा सुरक्षा बल ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि गोलाबारी में नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed