फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर फिर की गोलाबारी, जवान घायल

विज्ञापन
ceasefire violation
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर मंगलवार सुबह 6.30 बजे मेंढर सब डिवीजन के मनकोट सेक्टर में गोलाबारी की। सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान एक जवान घायल हो गया। इसके अलावा पाकिस्तान ने कसबा, कीरीनी में भी गोले दागे। मंगलवार शाम 6.30 बजे शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी थी। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

घायल जवान सरवन सिंह 5 म्हार रेजिमेंट में तैनात है और गोलाबारी के वक्त टीवॉस्ट छतरी पोस्ट पर तैनात था। उसे इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोलाबारी से मनकोट क्षेत्र के ग्रामीण घरों में ही बंद होकर रह गए। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने जिले के खड़ी करमाड़ा सेक्टर में सोमवार देर शाम 7.30 बजे गोलाबारी शुरू की जो मंगलवार सुबह चार बजे तक जारी रही। इस गोलाबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कुछ घंटों की खामोशी के बाद सुबह 6.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने मनकोट में गोलाबारी की।
विज्ञापन

गोलाबारी से खेतों में काम नहीं कर पा रहे लोग
लोगों का कहना है कि इन दिनों मक्की और धान की रोपाई का समय है और पाकिस्तानी सेना लगातार गोलाबारी कर रही है। इस कारण हम लोग खेतों में काम तक नहीं कर पा रहे हैं। केंद्र सरकार पाकिस्तान को करारा सबक सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईबी पर भी रात भर दागे गोले, बीएसएफ ने दिया करारा जवाब
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी सेना ने सोमवार रात को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय सीमा में गोलाबारी की। करोल पंगा पोस्ट से पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने सोमवार रात करीब 10 बजे से मंगलवार सुबह चार बजे तक गोलीबारी कर बीएसएफ की करोल माथरयां पोस्ट को निशाना बनाया। सीमा पर सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान ने छोटे-बड़े हथियारों से करीब 115 राउंड फायर किए। हालांकि, इस गोलाबारी में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed