पाकिस्तान ने शाहपुर सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सीमा पार से दागे जा रहे मोर्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब पांच बजे जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार शेलिंग की गई, जोकि अभी भी जारी है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।
पाकिस्तान की नापाक हरकतें थम नहीं रही हैं। इससे पहले पाकिस्तान ने गुरुवार को दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर डेढ़ घंटे तक सेना की अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। अचानक शुरू हुई इस गोलाबारी से स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। बुधवार को भी पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी में घुसपैठ कराने के लिए गोलाबारी की थी, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था।
गुरुवार शाम करीब 3.10 बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने दिगवार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए करते हुए मोर्टारों से गोले दागने शुरू कर दिए। इससे पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है। बताया जाता है कि गोलाबारी इतनी जोरदार थी कि उसके धमाके छह किलोमीटर दूर पुंछ नगर में सुनाई दे रहे थे।
सेना ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब देना शुरू किया। इसके चलते करीब 4.40 बजे दोनों तरफ से गोलाबारी थम गई। गोलाबारी शुरू होते ही दिगवार और उसके आस पास के क्षेत्रों में भय का माहौल बन कर रह गया। जो लोग घरों के आस पास थे उन्होंने भागकर घरों में शरण ली।
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले के दिगवार सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई थी। जिससे दिगवार के नूरकोट एंव नक्कर कोट इलाके में भीषण आग लग गई थी। बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर के सलोत्री में भी फायरिंग की थी।