फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation in shahpur and kerni sector of Poonch Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Fri, 24 May 2019 05:12 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 24 May 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation in shahpur and kerni sector of Poonch Jammu Kashmir
सीजफायर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बॉर्डर पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं, भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुंछ जिले के शाहपुर और केरनी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे पाकिस्तानी सेना की 41 बलोच रेजिमेंट ने सेना की 15 मराठालाई की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर यूनिवर्सल और हैवी मशीनगन से गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया। इसके चलते करीब आधे घंटे बाद पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागी गई कई गोलियां लोगों के मकानों को आ लगीं लेकिन इस गोलाबारी में कहीं किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed