{"_id":"5819f84c4f1c1bc032436c3f","slug":"ceasefire-violation-in-poonch-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"9 घंटे की खामोशी के बाद फिर गोलाबारी से थर्रा उठा पुंछ, पाक ने आटोमेटिक हथियारों से की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 घंटे की खामोशी के बाद फिर गोलाबारी से थर्रा उठा पुंछ, पाक ने आटोमेटिक हथियारों से की फायरिंग
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
Updated Wed, 02 Nov 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
वाहन पर पाक गोलियों के निशान
- फोटो : Amar Ujala
एलओसी पर पाकिस्तानी गोलाबारी से तीन और नागरिक जख्मी हो गए। पुंछ जिले में नौ घंटे की खामोशी के बाद पाकिस्तान ने मेंढर तहसील को निशाना बनाकर गोले दागे। सेना ने इसका करारा जवाब दिया।
पुंछ को छोड़ एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिन भर तनावपूर्ण शांति रही। हजारों की तदादा में अपने आशियाने छोड़ राहत शिविरों में ठहरे ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। सरहद और एलओसी पर बीएसएफ और सेना लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
बुधवार की सबह से लेकर दोपहर तक रियासत में कहीं पर भी सीजफायर की रिपोर्ट नहीं आई। इस बीच दोपहर 12.30 बजे पुंछ जिले के मनकोट और मेंढर सेक्टर पाकिस्तानी गोलाबारी से थर्रा उठे।

Trending Videos
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनी रही शांति
Border Security
- फोटो : File Photo
सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में धुआंधार गोलाबारी की। कुछ मिनट बाद बालाकोट सेक्टर में भी भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तान ने मोर्टार दागे।
इस दौरान मेंढर सेक्टर के गांव डराना और बसूनी गांव में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहम्मद सलीम(47) और मोहम्मद रफीक(53) निवासी डराना गांव को गोलाबारी के बीच उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया, जबकि बूसनी गांव में माशूक अहमद भी मामूली रूप से घायल बताए गए।
सेना के प्रवक्ता ने बताया पाकिस्तान ने बुधवार को फिर से पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया। दोपहर को पाकिस्तान ने आटोमेटिक हथियारों का इस्तेमाल किया और 82 एमएम के मोर्टार दागे, जिसका सेना ने करारा जवाब दिया। बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार बुधवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर उल्लंघन की कोई घटना रिपोर्ट नहीं हुई।