फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation in poonch, gurez, mendhar and tangdhar sector jammu kashmir

पाकिस्तान ने एलओसी पर की भारी गोलाबारी, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब, जवान घायल

Sun, 02 Feb 2020 08:17 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 02 Feb 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in poonch, gurez, mendhar and tangdhar sector jammu kashmir
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान ने एलओसी पर गुरेज, तंगधार और मेंढर सेक्टर में रविवार को सीजफायर का उल्लंघन कर गोले दागे। इसमें एक जवान घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की ओर से बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में की गई गोलाबारी में छह मराठा के जवान संदीप यादव घायल हो गए। जवान बगतोरे इलाके के पंथ पोस्ट पर तैनात था। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में वह घायल हो गया। सैन्य सूत्रों ने दावा किया कि सुबह पांच बजे पाकिस्तान के लोसार पोस्ट से गोलाबारी शुरू की गई थी। 
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद गोलाबारी थम गई। तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से दोपहर में गोलाबारी की गई। पापा-1 पोस्ट से भारत की वायु पोस्ट को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। यहां तैनात सेना की 39 ग्रेनेडियर ने गोलाबारी का जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम पाकिस्तान ने पुंछ जिले में भी गोलाबारी शुरू कर दी। मेंढर सेक्टर में अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। मेंढर कस्बे से सटे गांव गोलद में भी गोला गिरा। इससे लोगों में दहशत है। गोलाबारी शुरू होते ही लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed