{"_id":"5802f7b84f1c1bc67b291944","slug":"ceasefire-violation-in-naushera-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा में पाक ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा में पाक ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
ceasefire
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान की ओर से आज नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की 4 चौकियों पर फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से नौशेरा में सुबह 4 से 8 बजे तक फायरिंग हुई है ।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से भारतीय सेना की चौकियों पर मोर्टार भी दागे गए हैं। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से सीमापार से हुई फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
#FLASH Unprovoked ceasefire violation by Pak in Naushera Sector (J&K), responded to befittingly by our troops. No casualties to our troops.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) October 16, 2016
सीजफायर उल्लंघन के बाद से ही सेना ने सीमा से सटे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है जिसका भारतीय सेना हर बार माकूल जवाब दे रही है।