{"_id":"581387154f1c1bf535bc179d","slug":"ceasefire-violation-in-machel-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LoC पर पाक सेना के हमले में जवान शहीद, आतंकियों ने शव को किया क्षत-विक्षत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पर पाक सेना के हमले में जवान शहीद, आतंकियों ने शव को किया क्षत-विक्षत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 29 Oct 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1999 में हुए कारगिल युद्ध के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने अपनी बर्बरता तथा अमानवीयता का परिचय दिया।
विज्ञापन
एलओसी पर मचैल सेक्टर में शुक्रवार की रात बैट हमले में एक जवान के शहीद होने के बाद उसके शव के साथ बर्बरता करते हुए शव को क्षत-विक्षत किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार मुठभेड़ में जवान के शहीद होने के बाद आतंकियों ने पीओके में भागने से पहले शहीद के शव को क्षत-विक्षत कर दिया। सेना ने कहा कि ये हरकत उस बर्बर चेहरे को दिखाती है जो वहां की सेना और आतंकी ग्रुप दोनों में है।
विज्ञापन
आतंकियों को हमला करने और भागने में मदद के लिए पाक सेना ने कवर फायर किया था और एक साथ कई चौकियों पर लगातार गोलाबारी की। इस दौरान सेना द्वारा भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
एक आतंकी को सेना ने किया ढेर
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
वहीं सेना का कहना है कि घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान हुई मुठभेड़ में जवान शहीद हुआ है। एक आतंकी भी मार गिराया गया है। इस दौरान घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी पीओके भाग निकले।
प्रारंभिक सूचना थी कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। मचैल सेक्टर में एक दर्जन से अधिक पोस्टों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। ज्ञात हो कि वीरवार को भी टंगधार सेक्टर में बैट हमले में एक जवान शहीद हो गया था।

#UPDATE: Terrorist mutilated the body of the soldier before fleeing into PoK supported by cover fire from Pak army posts: Army
— ANI (@ANI_news) October 28, 2016
शहीद संदीप को दी गई श्रद्धांजलि
शहीद राइफलमैन संदीप सिंह
- फोटो : ADGPI- Indian Army
वहीं सेना के जवानों ने शुक्रवार को श्रीनगर स्थित बादामी बाग कैंट में शहीद राइफलमैन संदीप सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सेना के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। राइफलमैन संदीप एलओसी के टंगधार सेक्टर में तैनात थे।
वीरवार को आतंकी घुसपैठ को नाकाम करते वक्त संदीप को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें 92 बेस अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
संदीप महज 21 साल के थे और उन्हें सेना में सेवा देते एक साल हुआ था। आतंकियों से लोहा लेते वक्त उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। शनिवार को देहरादून स्थित उनके घर पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।