{"_id":"5e9030188ebc3e72ba31318e","slug":"ceasefire-violation-in-keran-sector-of-kupwara-district-internet-service-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने पीओके में चार आतंकी ठिकाने उड़ाए, कई दहशतगर्द ढेर, कार्रवाई का सेटेलाइट वीडियो जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने पीओके में चार आतंकी ठिकाने उड़ाए, कई दहशतगर्द ढेर, कार्रवाई का सेटेलाइट वीडियो जारी
Sat, 11 Apr 2020 12:22 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
पीओके में सेना की कार्रवाई
- फोटो : भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी और केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर की गई गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई में सेना ने पीओके में तीन से चार आतंकी ठिकाने उड़ा दिए। कई आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है। कई चौकियां भी तबाह हुई हैं। इसके साथ ही आयुध भंडार को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
सेना की ओर से शुक्रवार देर शाम आतंकी ठिकाने को उड़ाए जाने का सेटेलाइट इमेज वीडियो भी जारी किया गया। सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि दुश्मन को जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी और केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। पंजगाम, मलिकपोरा, टीसीपी, हफरादा और फरकियां के रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी की। इससे कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है। गोलाबारी दोपहर एक बजे शुरू हुई जो डेढ़ घंटे तक जारी रही। सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
जगुटियाल इलाके के सरपंच ने बताया कि उनके गांव में एक गोला शिराज अहमद के घर के पास गिरा। मकान को नुकसान पहुंचा लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इससे लोग काफी दहशत में हैं। सरपंच के मुताबिक सेना मौके पर पहुंच गई है लेकिन लोगों में डर है कि कहीं पाकिस्तान दोबारा नापाक हरकत न दोहराए। इसके चलते कुछ लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं जबकि बाकी घरों में ही पनाह लिए बैठे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके इतने जोरदार थे कि काफी दूर तक इनकी गूंज सुनाई दे रही थी। शुक्रवार सुबह उड़ी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
कोरोना की जंग के बीच पाकिस्तान घुसपैठ कराने के लिए कर रहा गोलाबारी
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान इस गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने की ताक में है। कुछ दिन पहले केरन सेक्टर में घुसपैठ कर दाखिल हुए पांच आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है