फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation in hiranagar kathua, pakistan wants to stop dam work in kathua jammu kashmir

ग्रामीणों के ‘सुरक्षा कवच’ को जम्मू-कश्मीर में निशाना बना रहा पाकिस्तान, कर रहा यह नापाक हरकत

Mon, 18 Nov 2019 01:33 AM IST
Pranjal Dixit अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 18 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in hiranagar kathua, pakistan wants to stop dam work in kathua jammu kashmir
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में रिहायशी इलाकों की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे धुस्सी बांध से पाकिस्तान बौखला गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से धुस्सी बांध (सुरक्षा बांध) पर का निर्माण कार्य शुरू करते ही पाकिस्तान गोलाबारी पर उतारू हो रहा है।
विज्ञापन


इस साल 16 सितंबर से इस बांध को ऊंचा करने के काम गोलाबारी के बावजूद अंजाम दिया जा रहा है। बीएसएफ का कहना है कि सीमा से सटे रिहायशी इलाकाें की सुरक्षा के लिए यह बांध पूरा किया जाना बेहद जरूरी है। इसे हर हाल पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


धुस्सी बांध को स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बनाया जा रहा है। सीजफायर उल्लंघन के दौरान धुस्सी बांध का फायदा बीएसएफ को भी मिलेगा। सीमावर्ती इलाके के पंचों की नुमाइंदगी करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि धुस्सी बांध को 20 किलोमीटर के दायरे में बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में इसकी ऊंचाई 10 फुट है, जिसे बढ़ाकर 20 फुट किया जा रहा है। सीमा पर तनाव बढ़ने या फिर आतंकियाें की घुसपैठ की मंशा से पाकिस्तान गोलाबारी के दौरान रिहायशी इलाकाें को निशाना बनाता है। धुस्सी बांध की ऊंचाई दोगुनी होने से सीमावर्ती इलाकों का सुरक्षा कवच ज्यादा मजबूत हो जाएगा।
Trending Videos

दो महीने से हर दिन गोलाबारी
हीरानगर सेक्टर में 16 सितंबर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया है। आईबी से सटे मनियार, सतपाल और पानसर में सुरक्षा बांध के निर्माण कार्य को बंद करवाने के लिए पाकिस्तान शाम ढलते ही गोलाबारी शुरू करता रहा है। इस इलाके के 22 गांवों में इस समय फसलों की कटाई का वक्त है और गोलाबारी से लोगों में दहशत है।
 

धुस्सी बांध की ऊंचाई 10 फुट से बढ़ाकर 20 फुट की जा रही है। बांध पूरा होने के बाद बड़ी मशीनें लगाकर बंकर तैयार किए जाएंगे।-अखिलेश्वर सिंह, डीआईजी, बीएसएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed