{"_id":"5dd1a7858ebc3e549a775146","slug":"ceasefire-violation-in-hiranagar-kathua-pakistan-wants-to-stop-dam-work-in-kathua-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के ‘सुरक्षा कवच’ को जम्मू-कश्मीर में निशाना बना रहा पाकिस्तान, कर रहा यह नापाक हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के ‘सुरक्षा कवच’ को जम्मू-कश्मीर में निशाना बना रहा पाकिस्तान, कर रहा यह नापाक हरकत
Mon, 18 Nov 2019 01:33 AM IST
Pranjal Dixit
अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में रिहायशी इलाकों की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे धुस्सी बांध से पाकिस्तान बौखला गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से धुस्सी बांध (सुरक्षा बांध) पर का निर्माण कार्य शुरू करते ही पाकिस्तान गोलाबारी पर उतारू हो रहा है।
इस साल 16 सितंबर से इस बांध को ऊंचा करने के काम गोलाबारी के बावजूद अंजाम दिया जा रहा है। बीएसएफ का कहना है कि सीमा से सटे रिहायशी इलाकाें की सुरक्षा के लिए यह बांध पूरा किया जाना बेहद जरूरी है। इसे हर हाल पूरा कर लिया जाएगा।
धुस्सी बांध को स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बनाया जा रहा है। सीजफायर उल्लंघन के दौरान धुस्सी बांध का फायदा बीएसएफ को भी मिलेगा। सीमावर्ती इलाके के पंचों की नुमाइंदगी करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि धुस्सी बांध को 20 किलोमीटर के दायरे में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में इसकी ऊंचाई 10 फुट है, जिसे बढ़ाकर 20 फुट किया जा रहा है। सीमा पर तनाव बढ़ने या फिर आतंकियाें की घुसपैठ की मंशा से पाकिस्तान गोलाबारी के दौरान रिहायशी इलाकाें को निशाना बनाता है। धुस्सी बांध की ऊंचाई दोगुनी होने से सीमावर्ती इलाकों का सुरक्षा कवच ज्यादा मजबूत हो जाएगा।

Trending Videos
दो महीने से हर दिन गोलाबारी
हीरानगर सेक्टर में 16 सितंबर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया है। आईबी से सटे मनियार, सतपाल और पानसर में सुरक्षा बांध के निर्माण कार्य को बंद करवाने के लिए पाकिस्तान शाम ढलते ही गोलाबारी शुरू करता रहा है। इस इलाके के 22 गांवों में इस समय फसलों की कटाई का वक्त है और गोलाबारी से लोगों में दहशत है।

धुस्सी बांध की ऊंचाई 10 फुट से बढ़ाकर 20 फुट की जा रही है। बांध पूरा होने के बाद बड़ी मशीनें लगाकर बंकर तैयार किए जाएंगे।-अखिलेश्वर सिंह, डीआईजी, बीएसएफ