फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CeaseFire Violation in GUREZ Sector, ONE CONSTABLE INJURED SHIFTED TO ARMY BASE HOSPITAL

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलाबारी में एक जवान घायल

Sun, 02 Feb 2020 03:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 02 Feb 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
CeaseFire Violation in GUREZ Sector, ONE CONSTABLE INJURED SHIFTED TO ARMY BASE HOSPITAL
एलओसी

पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। घाटी में आतंकियों को घुसपैठ कराने के नापाक इरादे से वह लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। इन्हीं नापाक हरकतों के क्रम में पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

विज्ञापन


इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। इस गोलाबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब पांच बजे पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार शेलिंग की गई। वहीं पाकिस्तान ने गुरुवार को दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर डेढ़ घंटे तक सेना की अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। अचानक शुरू हुई इस गोलाबारी से स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। बुधवार को भी पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी में घुसपैठ कराने के लिए गोलाबारी की थी, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

गुरुवार शाम करीब 3.10 बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने दिगवार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए करते हुए मोर्टारों से गोले दागने शुरू कर दिए। इससे पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है। बताया जाता है कि गोलाबारी इतनी जोरदार थी कि उसके धमाके छह किलोमीटर दूर पुंछ नगर में सुनाई दे रहे थे।

सेना ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब देना शुरू किया। इसके चलते करीब 4.40 बजे दोनों तरफ से गोलाबारी थम गई। गोलाबारी शुरू होते ही दिगवार और उसके आस पास के क्षेत्रों में भय का माहौल बन कर रह गया। जो लोग घरों के आस पास थे उन्होंने भागकर घरों में शरण ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed