{"_id":"5a295b224f1c1b78548c1aa6","slug":"ceasefire-violation-in-degwar-sector-of-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुंछ में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुंछ में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 07 Dec 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए सीमा पर गोलीबारी की है। जानकारी के मुताबिक पाक रेंजर्स ने पुंछ के दिगवार सेक्टर में जवानों को निशाना कर भारी गोलाबारी की है। हालांकि भारतीय जवानों ने भी पाक की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जबाव दिया है।
विज्ञापन
पाक की ओर से की गई गोलाबारी में एक जवान के घायल होने की खबर है। सीजफायर में घायल जवान की पहचान नायक जीवन सिंह के रूप में हुई है। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं सीमा पर गोलीबारी को देखते हुए अलर्ट के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाक की ओर से इन दिनों सीमा के अलग अलग चौकियों को निशाना बना कर गोलीबारी की जा रही है। पाक की इस नापाक हरकत से निपटने के लिए जवानों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन