{"_id":"5da94c9f8ebc3e013b286975","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-on-ib-in-hiranagar-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने आईबी पर फिर दागे गोले, हीरानगर सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने आईबी पर फिर दागे गोले, हीरानगर सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन
Fri, 18 Oct 2019 10:54 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
पाकिस्तान की ओर से आईबी और एलओसी पर लगातार नापाक हरकतें जारी हैं। शुक्रवार सुबह आईबी पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाक सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान गोलाबारी करते हुए पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हालांकि, पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही नापाक हरकतों की वजह से सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जारी बांध निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए पाक रेंजर हीरानगर सेक्टर में लगातार गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। मनियारी और सतपाल पोस्ट के बीच बांध बनाने का काम शुरू होने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन