{"_id":"59eb37cb4f1c1b6d548b82b5","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-uri-sector-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":" J&K: पाक ने उड़ी सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, एक पोर्टर की मौत, एक बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पाक ने उड़ी सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, एक पोर्टर की मौत, एक बच्ची घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 21 Oct 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
मुंहतोड़ जवाब देते भारतीय जवान
- फोटो : साकिब नबी
पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए उड़ी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। जानकारी के मुताबिक शानिवार दोपहर को पाक रेंजर्स ने बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर गोलीबारी का जिसमें एक पोर्टर की मौत हो गई जबकि एक 18 वर्ष की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पाक की गोलीबारी में पोर्टर को घायल होने के बाद निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि भारतीय सेना पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दें रही है।
विज्ञापन
गोलीबारी में मृत पोर्टर का नाम मोहम्मद अब्बास (22) जो कि बारामूला जिले के कमालकोट का निवासी बताया जा रहा है। इसके साथ ही घायल लड़की की पहचान नशरीना बानो के तौैर पर हुई है।
विज्ञापन
#FLASH J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Kamal Koot area of Uri sector. One porter injured.
— ANI (@ANI) October 21, 2017