फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in shahpur and nowshera sector poonch rajouri jammu kashmir

पाक ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ व नौशेरा में एलओसी पर दागे गोले, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Tue, 28 May 2019 07:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 28 May 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in shahpur and nowshera sector poonch rajouri jammu kashmir
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुंछ जिले के शाहपुर और राजोरी जिले के नौशेरा में मंगलवार को सीजफायर का उल्लंघन कर सेना की अग्रिम पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों में गोले दागे।
विज्ञापन


नौशेरा में देर शाम तक भारी गोलाबारी जारी रही। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कठुआ के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने देर रात गोलाबारी की थी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने मंगलवार सुबह सवा 10 से सवा 12 बजे तक पुंछ जिले में एलओसी पर शाहपुर सेक्टर में गोलाबारी की। पहले शेर और शक्ति पोस्टों को निशाना बनाया गया। इसके बाद रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी की। शाम करीब साढ़े पांच बजे राजोरी जिले की नौशेरा तहसील के एलओसी क्षेत्र में भारी गोलाबारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने कड़ाली और कलसियां क्षेत्र में सैन्य पोस्टों को निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के जान माल की नुकसान की सूचना नहीं है। गोलाबारी से एलओसी से सटे इलाकों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed