{"_id":"5d66a9d08ebc3e01696863c2","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-rajouri-indian-army-retaliated-befittingly","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा सेक्टर में पाक ने सवा दो घंटे दागे गोले, 13 दिन से अकारण हो रही फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा सेक्टर में पाक ने सवा दो घंटे दागे गोले, 13 दिन से अकारण हो रही फायरिंग
Wed, 28 Aug 2019 09:50 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 28 Aug 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की नापाक हरकतें एलओसी पर जारी हैं। बुधवार को नौशेरा सेक्टर में उसने बिना किसी उकसावे के लगभग सवा दो घंटे तक भारी गोलाबारी की। उसने छोटे-बड़े हथियारों का प्रयोग करते हुए रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद हो गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बुधवार सुबह पौने आठ बजे के करीब सीमापार से नौशेरा सेक्टर के पुखरणी, वंड मोडा, अनवस भंडार में छोट-बड़े हथियारों से बिना कारण भारी गोलाबारी शुरू कर दी गई, जो दस बजे तक जारी रही। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
इस गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है। इससे पहले मंगलवार देर शाम पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा और मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था। घाटी के उड़ी सेक्टर में मंगलवार को घुसपैठ कराने के लिए सीमापार से फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
-तीन जवान हो चुके हैं शहीद
15 अगस्त से सीमापार से जारी संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान शहीद हो चुके हैं।