फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in poonch and balakot sector jammu kashmir

सीमा पर 24 घंटे से पाक कर रहा गोलाबारी, सेना ने मार गिराए चार पाकिस्तानी सैनिक, कई चौकियां तबाह

Sun, 09 Feb 2020 01:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 09 Feb 2020 01:59 PM IST
सार

  • पीओके में चीड़िकोट इलाके में तैनात 41 सिंध रेजीमेंट को भारी नुकसान
  • जवाबी कार्रवाई में चार पाकिस्तानी सैनिक ढेर, आधा दर्जन से अधिक चौकियां तबाह  
  • नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में पाक की गोलाबारी से जवान शहीद, दो घायल

विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in poonch and balakot sector jammu kashmir
संघर्षविराम उल्लंघन में पाक द्वारा दागे गए मोर्टार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी सेना लगातार बीते 24 घंटे से जम्मू-कश्मीर के पुंछ और बालाकोट सेक्टर में सीमा पर गोलाबारी कर रही है। पाकिस्तानी सेना की ओर से नियंत्रण रेखा पर की गई गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए सेना ने उसकी आधा दर्जन से अधिक चौकियों को तबाह कर दिया है। जवाबी कार्रवाई में कम से कम चार सैनिक भी मारे गए हैं। पाकिस्तानी चौकियों से उठता धुएं का गुबार पुंछ शहर तक देखा गया। इस बीच शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए थे।  
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ले. कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि शहीद जवान नायक राजीव सिंह शेखावत था। वह राजस्थान का रहने वाला था। जबकि सिपाही सोयम सिंह व आजाद सिंह घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने शनिवार शाम पौने चार बजे दिगवार सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी। यह गोलाबारी रविवार दोपहर भी जारी है।  
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में दिगवार सेक्टर के सामने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के चीड़िकोट क्षेत्र में तैनात पाकिस्तानी सेना की 41 सिंध रेजीमेंट की आधा दर्जन से अधिक चौकियां तबाह हो गईं। शनिवार शाम पौने चार बजे शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने अकारण ही इलाके में गोलाबारी की। इसका सेना की ओर से माकूल जवाब दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हीं चौकियों से पाकिस्तानी सेना पिछले काफी समय से गांव और पुंछ में गोलाबारी कर भारी नुकसान कर रही थी। सेना की जवाबी कार्रवाई से शायद अब कुछ दिनों तक पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतों पर रोक लगेगी।

कठुआ में आईबी पर भी रातभर दागे गोले
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार पूरी रात पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से सैन्य चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की। रात साढ़े नौ बजे से सुबह चार बजे तक गोलीबारी कर कोठा और चांदवां पोस्ट को निशाना बनाने की कोशिश की गई। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed