पाक ने भारत को दिया फायरिंग का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद से एक दिन पहले पाकिस्तान की ओर से भारत के पुंछ के मेढ़र सेक्टर में जमकर फायरिंग की है। लगातार चौथे दिन रविवार को भी पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की छह चौकियों को निशाना बनाया गया।
आज सुबह मेढ़र सेक्टर के मनकोट में पाक की ओर से फायरिंग की गई है। यह पाकिस्तान की ओर से इस हफ्ते में 9वीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की है। सेना ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि फायरिंग की आड़ में घुसपैठ का प्रयास हो रहा है।
बैठक के बाद फायरिंग करीब एक माह बंद रही थी
बता दें कि पाकिस्तान ने जुलाई और अगस्त में 30 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। 28 अगस्त को डीजीएमओ की बैठक के बाद फायरिंग करीब एक माह बंद रही।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर हाल ही की बारिशों और बाढ़ के कारण एलओसी और इंटरनेशल बॉर्डर पर कई स्थानों पर करीब 50 किमी तारबंदी को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। पाक इसी का फायदा उठाकर भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है।
पिछले 3 दिनों से पाकिस्तान की ओर से एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर के गांवों में की जा रही फायरिंग के चलते हालत यह है कि लोग भयानक सर्दी में भी घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुटे हुए हैं।