जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, पुंछ के मेंढर सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की। वहीं मेंढर सेक्टर के साथ ही पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भी संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी करनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
इससे पहले बुधवार देर रात राजोरी के मंजाकोट सब डिविजन के तरकुंडी इलाके में पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकवादियों के एक ग्रुप ने घुसपैठ का प्रयास किया था। आधी रात को जवानों ने तरकुंडी में एलओसी के उस पार हलचल देखी।
सेना के जवानों ने देखा कि करीब 6 से 8 आतंकवादियों का एक ग्रुप भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए एलओसी के पास आ रहा है। सेना ने बिना समय गंवाए उन पर गोलाबारी शुरू कर दी व उन्हें वापिस जाने के लिए मजबूर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने भी गोलाबारी कर आतंकवादियों के ग्रुप को कवर करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय सेना की गोलाबारी के आगे वह नहीं टिक सके व वापिस भाग निकले। वहीं गुरुवार को सेना ने उक्त क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया व यह सुनिश्चत कर दिया कि आतंकवादी कहीं से भी घुसने में सफल नहीं हुए हैं।