{"_id":"5de179298ebc3e548e42ff17","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-krishna-ghati-balakot-and-uri-sector-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने बालाकोट, कृष्णा घाटी और उड़ी में बरसाए मोर्टार, बैक टू विलेज कार्यक्रम को भी बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने बालाकोट, कृष्णा घाटी और उड़ी में बरसाए मोर्टार, बैक टू विलेज कार्यक्रम को भी बनाया निशाना
Sat, 30 Nov 2019 01:31 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : फाइल, एएनआई
पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए पुंछ जिले के बालाकोट व कृष्णा घाटी तथा बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। हालांकि, गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे बालाकोट और कृष्णा घाटी क्षेत्र में गोलाबारी शुरू की। बालाकोट में जिस वक्त गोलाबारी हो रही थी उस वक्त बैक टू विलेज में शामिल होने के लिए अधिकारी गांव में पहुंचे थे।
विज्ञापन
अचानक शुरू गोलाबारी से उन्होंने पंचायत भवन में अपने को सुरक्षित किया। इससे पहले सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने दो घंटों तक जिले के कस्बा और कीरनी में गोले बरसाए थे।
विज्ञापन
उड़ी सेक्टर के सिलिकूट इलाके को निशाना बनाकर शाम सवा पांच बजे से दो घंटे तक पाकिस्तान ने गोले बरसाए। सेना की 18 मराठालाई ने करारा जवाब दिया।