{"_id":"5d80ee968ebc3e013662a989","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-hiranagar-samba-jammu-kashmir-international-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध बनाने का काम रुकवाने के लिए पाकिस्तान कर रहा जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध बनाने का काम रुकवाने के लिए पाकिस्तान कर रहा जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी
Tue, 17 Sep 2019 08:02 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 17 Sep 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में चल रहे बांध बनाने के काम को पाकिस्तान ने एक बार फिर बंद करवाने की कोशिश की है। गत तीन दिन से सतपाल पोस्ट पर निर्माण कार्य जारी है। मंगलवार दोपहर एक बजकर पचास मिनट पर पाकिस्तानी रेंजरों ने छोटे हथियारों से गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसके बाद एहतियातन काम को बंद कर दिया गया।
माहौल शांत होने के बाद काम फिर शुरू हुआ तो पाकिस्तान ने एकबार फिर सतपाल पोस्ट के नजदीक काम कर रही मशीनों को निशाना बनाते हुए गोलियां दागनी शुरू कर दीं। पुलिस कंट्रोल रूम कठुआ से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की भीखाचक पोस्ट से हुए संघर्ष विराम उल्लंघन का बीएसएफ ने भी जवाब दिया।
दोनों घटनाओं में पाकिस्तान की ओर से लगभग 70 और जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने 14 राउंड फायर किए। शाम के समय काम को फिलहाल बंद कर दिया गया है। सनद रहे कि पाकिस्तान ने मई और जून माह में सात से आठ बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते दहशत है।