फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in hira nagar samba jammu kashmir international border

पाकिस्तान ने हीरानगर में फिर किया सीजफायर उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई देर रात जारी

Tue, 01 Oct 2019 01:50 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 01 Oct 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in hira nagar samba jammu kashmir international border
आईबी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सोमवार रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनियारी और सतपाल बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) के पास बनाए जा रहे बांध के निर्माण को बाधित करने के लिए गोलाबारी की। बीएसएफ जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। समाचार लिखे जाने तक गोलाबारी जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम लगभग सात बजे मनियारी और सतपाल बार्डर आउट पोस्ट के बीच बांध बनाने का काम शुरू किया गया। इससे बौखलाए पाकिस्तानी रेंजरों ने एक बार फिर फिर मनियारी गांव के आसपास भारी गोलाबारी शुरू कर दी। रात सवा आठ बजे के लगभग शुरू हुई गोलाबारी का बीएसएफ की सतपाल पोस्ट से भी जवाब दिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान बीते सप्ताह से जहां बीएसएफ पोस्टों को निशाना बना रहा था वहीं अब गोलाबारी की रेंज और बड़े हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। मनियारी गांव के लोगों ने गोलाबारी शुरू होने के बाद बंकरों में शरण ले ली है। प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed