LOC पर पाक की ओर से फयरिंग जारी, महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से आज सुबह तड़के एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक बीएसएफ का जवान गंभीर रुप से घायल हो गया।
पाकिस्तान रेंजर्स ने बुधवार को करीब 9 बजे के आसपास अखनूर सेक्टर के परगवाल इलाके में बीएसएफ की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। भारत की ओर से पाक की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जबाव दिया जा रहा है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य नागरिक भी घायल हुए है। घायलों को जम्मू जीएमसी में लाया गया है।
सीजफायर तोड़ा तो मिलेगा करारा जवाब
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यदि पाकिस्तान सीजफायर का उलंघन करता है तो उसे करारा जवाब मिलेगा। मंगलवार को नासिक-त्र्यंबकेश्वर में कुंभ मेला ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की।
उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस पर कोई चर्चा नहीं हो सकती। गृहमंत्री से रूस में प्रधानमंत्री मोदी और नवाज शरीफ के बीच मुलाकात के साथ-साथ आतंकी लखवी की आवाज के नमूने को लेकर पाकिस्तान के बयान पर पत्रकारों ने सवाल किया।
जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ नहीं फैलाया था बल्कि उन्होंने दोनों देशों के बीच दोस्ती की कोशिश की थी। व्यापम मामले पर राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर भाजपा की छबि खराब करने का आरोप लगाया।