{"_id":"5befc238bdec2269bf7d8391","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-firing-at-naushera-kalal-sector-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, नौशेरा के कलाल सेक्टर में गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, नौशेरा के कलाल सेक्टर में गोलीबारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान लगातार घुसपैठ के इरादे से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। शनिवार को पाकिस्तान ने नौशेरा के कलाल सेक्टर में सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन
बता दें कि, पाकिस्तान ने वीरवार को भी सुंदरबनी व पलांवाला सेक्टर में अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाकर गोले दागे थे। माना जा रहा है कि पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहता है। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तीन पोस्टें तबाह कर दी। पाकिस्तानी देबा बटाला क्षेत्र में तीन चार स्थानों पर आग की लपटें निकलती देखी गईं। इससे पहले बुधवार को पांच पोस्टों को जवानों ने तहस-नहस कर दिया था।
विज्ञापन
सुंदरबनी सेक्टर के माला क्षेत्र की सभी पोस्टों पर वीरवार को पाकिस्तान ने सुबह छह बजे से साढे़ आठ बजे तक भारी हथियारों से गोलाबारी की। बुधवार की देर रात से क्षेत्र में घनी धुंध छाई हुई थी। ऐसे में 400-500 मीटर दूर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। इसका लाभ उठाकर पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर घुसपैठ करवाना चाहती थी।
विज्ञापन
यह वही इलाका है जहां से पहले भी आतंकी घुसपैठ करते रहे हैं। यहां से सुंदरबनी के रास्ते से कालाकोट के पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचकर आतंकी अपनी गतिविधियां चलाते हैं। इस साल के मार्च माह में भी इसी इलाके से आतंकियों के दल ने घुसपैठ की थी, जिनमें से चार आंतकियों को मार गिराया गया था।