{"_id":"5c13179442c7925d3e3cb675","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-army-in-gulpur-sector-of-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा सीज फायर का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा सीज फायर का उल्लंघन
Fri, 14 Dec 2018 08:08 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 14 Dec 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी ने जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए गुलपुर और करमाड़ा सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों पर भारी गोलीबारी की। इससे इन इलाकों में रह रहे लोगों में खौफ का माहौल बन गया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब पौने छह बजे लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने जिले के गुलपुर और करमाड़ा सेक्टर में पहले हल्के और बाद में बड़े हथियारों से भारतीय सेना की चौकियों व आसपास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने इसी क्रम में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब डेढ़ घंटे तक भारतीय सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान ने गोलाबारी करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
गोलाबारी से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भारी गोलाबारी होने से डरे हुए लोग अपने घरों में ही बंद हो कर रह गए थे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना जिस तरह से आए दिन गोलाबारी कर रही है, ऐसे में उसे कड़ा सबक सिखाना जरूरी हो गया है। इसलिए केंद्र सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन प्लान बनाना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार शाम को पाकिस्तानी सेना ने जिले के गुलपुर सेक्टर में हल्के हथियारों से गोलीबारी की थी। पाकिस्तान की तरफ से दागी गई गोलियां करमाड़ा गांव के मारूफ अहमद के मकान की खिड़की को तोड़ कर उसके बिस्तर पर लगी थीं। पाकिस्तानी सेना ने वीरवार को कीरनी और कस्बा में तड़के भारतीय सेना की चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलीबारी की थी।