J&K: सीमा पर पाक की नापाक हरकत, सांबा सेक्टर में फिर तोड़ा सीजफायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद पर पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक की ओर से लगातार सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। पाक की ओर से सोमवार को फिर सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
#FLASH J&K: Ceasefire violation by Pakistan along IB in Samba sector. Indian forces retaliating strongly.
— ANI (@ANI_news) February 6, 2017विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जम्मू संभाग के अंतर्गत आने वाले सांबा में भारत पाक की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाक की ओर से फायरिंग की गई है जिसका भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक ये फायरिंग सांबा के रीगाल सेक्टर में हुई है।
हालांकि पाक की ओर से हुई फायरिंग में किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। गौरतलब है कि 2 फरवरी को भी पाकिस्तान की ओर से सांबा में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था जिसके बाद वहां तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा इसका माकूल जवाब दिया गया था।
पाक ने सीमा पर दागे मोर्टार
#UPDATE J&K: As an answer to Pakistan's ceasefire violation, Indian troops retaliated suitably. No loss or damage has taken place.
— ANI (@ANI_news) February 6, 2017
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग के जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सीमा पर ये फायरिंग अब भी जारी है। हालांकि अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।