फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by Pakistan again many of school children stuck

J&K: पाक फायरिंग में फंसे 61 बच्चों को निकाला गया सुरक्षित, एक जवान शहीद

Tue, 18 Jul 2017 08:35 PM IST
amarujala.com, presented by: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com, presented by: पूजा मेहरोत्रा Updated Tue, 18 Jul 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by Pakistan again many of school children stuck
बच्चे और सेना

पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भी एलओसी पर राजोरी और पुंछ जिले में गोले बरसाए। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के नौगाम सेक्टर में स्नाइपर शॉट से एक जवान शहीद हो गया। गोलाबारी में एक जवान घायल हो गया। रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी किए जाने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


नौशेरा सेक्टर में पाक गोलाबारी में दो स्कूलों के 61 बच्चे फंस गए थे जिसे बुलेटप्रूफ बंकर भेजकर सुरक्षित निकाला गया। ज्ञात हो कि सोमवार को की गई गोलाबारी में सेना का एक जवान और बच्ची मारी गई थीं, जबकि चार अन्य घायल हुए थे। वहीं राजोरी और पुंछ जिले में चार सेक्टरों में पाक की नापाक हरकत जारी रही। पुंछ जिले के बालाकोट तथा साब्जियां सेक्टर में पांच घंटे तक भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। इस दौरान बालाकोट के साबरा गली में तैनात सेना की 21 पंजाब रेजीमेंट के साथ अटैच सेना की 581 आर्टलरी रेजीमेंट के लांस नायक नवजोत सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


बसूनी गांव में सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दर्जनभर से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। सुबह करीब पौने सात बजे पाक सेना की 801 मुजाहिदीन रेजीमेंट ने अपनी चौकियों मलडोरियां, धरूटी फारवर्ड, गोगा, चील, टेकरी, चीड, सुलमान, लोहरगली, टांई और लंजोट से फायरिंग की। भारतीय सेना की 8/11 गोरखा रेजीमेंट और 21 पंजाब रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों 490, 492, एमएसटी, कोनिकल पंजनी, 488, 638, 482 और बरूती फारवर्ड, बसूनी, सबरागली के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


आंख के पास मोर्टार का टुकड़ा लगने से जवान घायल

ceasefire violation by Pakistan again many of school children stuck
गाड़ी से उतरते बच्चे

करीब साढ़े दस बजे नियंत्रण रेखा के साबरागली क्षेत्र में पाक सेना द्वारा दागे मोर्टार का टुकड़ा आंख के पास लगने से लांस नायक नवजोत सिंह घायल हो गए। जिले की मंडी तहसील के साब्जियां सेक्टर में सुबह साढ़े सात बजे पाक सेना ने साब्जियां, गगड़ियां, गली, मैदान, छंबर और किनारी आदि क्षेत्रों में भारी गोलाबारी की। इसका क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना की 22 मराठालाई और 40 आरआर ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed