{"_id":"149a6d42f37108e31e6a8ff2ad4ea4e2","slug":"ceasefire-violation-by-pak-in-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सैनिकों ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सैनिकों ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 Sep 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के मेंढर सेक्टर और बालाकोट सेक्टर की अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों में पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलाबारी कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इस गोलाबारी में एक सेना का जवान समेत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दर्जन भर मवेशी मारे गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वीरवार रात करीब सात बजे से ही पाकिस्तानी सेना द्वारा फायरिंग और गोलाबारी की गई। वहीं पाक सेना ने शुक्रवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सैनिकों ने भी दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम खबर लिखे जाने तक गोलाबारी तथा फायरिंग जारी थी। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सुबह के समय भारतीय अग्रिम चौकियों पर फायरिंग तथा रिहायशी इलाकों में गोले दागे जिसमें सेना का एक जवान परविंदर सिंह तथा बहरोट निवासी मोहम्मद अशरफ (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही पंघनी गांव के निवासी काला खान के मवेशी घर में एक गोला गिरने से मारे गए जिसमें दो बैल, दो भैंसें व एक गाय शामिल हैं। जबकि इलाके में कई पशु घायल भी हुए हैं।