फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ceasefire retaliation by India on Loc firing underway

J&K: पाक की गोलाबारी में 8 की मौत,15 से ज्यादा घायल, शहर के बाजार में गिरा मोर्टार

Tue, 01 Nov 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 01 Nov 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
ceasefire retaliation by India on Loc firing underway
अब भी गोलाबारी जारी - फोटो : DEMO Pics

पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को हुए सीजफायर उल्लंघन का बीएसएफ के द्वारा करारा जवाब दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से सीमा से सटे इलाके में भारी गोलाबारी की गई है, जिसका वहां मौजूद सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर, सांबा के रामगढ़ सेक्टर और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की। इस गोलाबारी में रामगढ़ में 19 साल की एक लड़की की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए हैं, साथ ही रामगढ़ सेक्टर के नंदपुर समेत कई इलाकों में भी गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर से सुबह करीब 6.45 बजे सीजफायर का उल्लंघन हुआ। पाकिस्तान की ओर से दागे गए कुछ मोर्टार सीमांत मेंढर के शहरी इलाके में गिरे हैं।
विज्ञापन


इन मोर्टार धमाकों के बाद से पूरे इलाके के बाजार बंद हो गए हैं और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पाकिस्तानी मोर्टार के इस धमाके में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में सांबा सेक्टर में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा राजोरी में भी 2 लोगों की मौत की सूचना है। मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजफायर उल्लंघन मेें अब तक 8 लोगों की मौत

ceasefire retaliation by India on Loc firing underway
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

सांबा सेक्टर के अलावा पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में गोलाबारी करते हुए रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया है। सांबा सेक्टर में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा सेक्टर के अरनिया में हुई गोलाबारी में 3 स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। घायल हुए 3 लोगों में दो महिलाएं है। इन सभी को जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाकर इनका इलाज किया जा रहा है। 


आरएसपुरा सेक्टर के साथ साथ राजोरी,मेंढर और नौशेरा में भी पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की इस फायरिंग में कई स्थानीय लोगों के हताहत होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक सांबा और राजोरी सेक्टर में हो रही गोलाबारी में अब तक 8 स्थानीय लोगों की मौत हो गई है। 

नौशेरा और मेंढर में रिहाइशी इलाकों में गोलाबारी

ceasefire retaliation by India on Loc firing underway
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के दौरान लगातार रिहाइशी इलाकों पर गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी के दौरान मंगलवार को भी कई स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक नौशेरा और मेंढर में कई स्थानीय लोग पाक की गोलाबारी में घायल हुए हैं। 

मिली सूचना के मुताबिक नौशेरा के कलाल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में सेना के एक पोर्टर समेत दो स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। इसके अलावा मेंढर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है। 

मेंढर के बालाकोट और मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे जा रहे हैं। अब तक मिली सूचना के अनुसार पाकिस्तान की गोलाबारी में स्थानीय लोगों के घरों पर मोर्टार गिरने की खबरें हैं जिसमें कुछ स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed