{"_id":"5d5c4b2d8ebc3e6c436ffeb8","slug":"ceasefire-in-krishna-ghati-poonch-jammu-kashmir-pakistani-army-claims-denied-by-indian-army","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी, जवान शहीद, नागरिक की मौत, पाक के झूठे दावों का सेना ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी, जवान शहीद, नागरिक की मौत, पाक के झूठे दावों का सेना ने दिया जवाब
Wed, 21 Aug 2019 01:04 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:04 AM IST
सार
- चार अन्य जवान घायल, कई मकानों और दो सरकारी स्कूलों को पहुंचा नुकसान
- पुंछ के मनकोट, कृष्णा घाटी व कीरनी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को भी बनाया निशाना
- सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिकों और चौकियों को भारी नुकसान
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर भारी गोलाबारी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। मंगलवार को जिले के मेंढर के मनकोट, कृष्णा घाटी और कीरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे। इसमें एक जवान शहीद हो गया। चार अन्य जवान घायल हुए हैं। एक नागरिक की भी मौत हो गई।
देर शाम तक रुक-रुक कर चली गोलाबारी में दबराज गांव में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। कीरनी में दो सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिकों तथा पोस्टों को भारी नुकसान हुआ है।
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गोलाबारी में बिहार के रोहतास जिले के गोप बिगहा गांव निवासी नायक रवि रंजन सिंह शहीद हो गए। परिवार में उनकी पत्नी रीता देवी हैं। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे पाकिस्तानी सेना नेे कृष्णा घाटी व मनकोट सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बना कर मोर्टार दागने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
इस दौरान मनकोट क्षेत्र में सेना की एक अग्रिम चौकी के पास पाकिस्तान की तरफ से एक गोला आकर फटा, जिससे वहां तैनात नायक रवि रंजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने गोलाबारी के बीच से निकाल कर उन्हें मुख्यालय पहुंचाया। वहां से उन्हें हेलीकाप्टर से सैन्य अस्पताल उधमपुर भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। दबराज गांव में फकीरदीन के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद करीम की भी गोले की चपेट में आने से मौत हो गई।
भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान की दो चौकियां पूरी तरह तबाह हो गईं, जिनमें बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सेना के जवान मारे जाने की सूचना है। इससे पहले सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक जिले के कीरनी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने गांव को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की, जिसमें क्षेत्र के दो सरकारी स्कूलों को नुकसान हुआ है।