फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cdo found 44 employees absent, suspended

मस्ती मारने वाले 44 कर्मचारी सस्पेंड

Tue, 05 Aug 2014 08:43 PM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
cdo found 44 employees absent, suspended

सरकारी दफ्तरों में मस्ती मारने वाले या गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों की अच्छी खासी तादात रहती है। लेकिन कश्मीर के बडगाम में 44 कर्मचारियों को मस्ती मारना महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


जिला विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों के 44 गैर हाजिर मुलाजिमों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जिलाधीश एजाज अहमद बट ने औचक दौरे के दौरान इन 44 मुलाजिमों को अपने कार्यालयों में गैरहाजिर पाया था। उन्होंने मौके पर ही इन कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया।

विज्ञापन

44 कर्मचारी मौके पर ही निलंबित

cdo found 44 employees absent, suspended

एजाज अहमद बट का कहना था कि उन्हें पिछले कई दिनों से मुलाजिमों के कार्यालयों में नहीं पहुंचने की शिकायतें अवाम से मिल रही थी।

इसलिए उन्होंने तहसील कार्यालय, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के डिवीजन, पीएचई, सिंचाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहायक आयुक्त हैंडलूम, बीएमओ और जिला कृषि कार्यालय का औचक दौरा किया।

इस दौरान 44 मुलाजिमों को गैरहाजिर पाया गया। इन मुलाजिमों के अवकाश संबंधी भी कोई आवेदन नहीं था।

लिहाजा जिलाधीश ने मौके पर ही कर्मचारियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की हिदायत विभागाध्यक्षों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed