{"_id":"66d2691e36399706e608aff9","slug":"cctv-install-in-transport-nagar-in-september-jammu-news-c-10-jam1008-431486-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रांसपोर्ट नगर में सितंबर से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, नालों में कचरा फेंकने वालों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रांसपोर्ट नगर में सितंबर से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, नालों में कचरा फेंकने वालों पर रहेगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहर के अन्य नालों में भी चिन्हित जगहों में लगाए जाएंगे कैमरे, बरसात में मलबा हटाने पर खर्च हुए 16 लाख
- हालात : कृष्णा नगर, जीवन नगर, नानक नगर, त्रिकुटा नगर सहित नालों से बारिश थमने पर हटाना पड़ रहा मलबा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम अब नालों में कचरा फेंकने पर नजर रखेगा और पकड़े जाने वाले को जुर्माना किया जाएगा। सितंबर में सबसे पहले ट्रांसपोर्ट नगर को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाना है। यहां पर नालों में कचरा फेंका जा रहा है। ऐसे में नाले बरसात में अवरुद्ध हो रहे हैं।
नगर निगम द्वारा चार जगहों को कैमरे लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। इसके बाद शहर के कृष्णा नगर, जीवन नगर, नानक नगर, त्रिकुटा नगर सहित अन्य नालों में चिन्हित स्थलों पर कैमरे लगाए जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि बरसात के चलते जुलाई और अगस्त में नालों की सफाई और मलबा हटाने पर 16 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। हालात यह है कि बारिश थमने पर मलबा हटाया जा रहा है। बाद में फिर वही स्थिति बन जाती है।
सीसीटीवी कैमरे लगने से कचरा फेंकने वालों पहचान की जा सकेगी। इसके बाद नगर निगम जुर्माना भी करेगा। जुर्माना 200 रुपये से 500 रुपये तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
चिन्हित जगहों पर लगाए जाले, कचरा फिर भी नालों में
नालों में कचरा न फेंका जाए। इसके लिए नगर निगम की ओर से चिन्हित जगहों पर जाले भी लगाए गए। मगर फिर भी नालों में कचरा फेंकने का सिलसिला जारी रहा। तमाम नालों को जालों से कवर किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
पहले ट्रांसपोर्ट नगर को कैमरों से कवर किया जाएगा। चिन्हित जगहों पर कैमरे लगेंगे। इसके बाद अन्य नालों में काम आरंभ होगा। पहचान होने पर जुर्माना भी किया जाएगा।
- डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
-- -- -- -- -