{"_id":"81c8e20de717fca758c4c6cf883ee8ba","slug":"cctv-imposed-in-jammu-rto-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंटों पर नकेल, RTO ऑफिस में लगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंटों पर नकेल, RTO ऑफिस में लगे सीसीटीवी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 03 Jan 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) पर अब सीसीटीवी की नजर रहेगी। एजेंटों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसा किया गया है। सचिवालय में इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। सीसीटीवी इंस्टाल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसी का नतीजा है कि अब हर किसी को अपने कार्य कराने के लिए आरटीओ कार्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है। पहले अधिकतर लोग एजेंटों के जरिये ही अपना काम करवा लेते थे। सीसीटीवी कैमरों के लगने से काफी हद तक आरटीओ कार्यालयों में सक्रिय एजेंटों की उपस्थिति पर अंकुश लगा है।
विज्ञापन
एआरटीओ नीरज शर्मा ने बताया कि आरटीओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। हर एक जगह पर इन कैमरों की नजर रहेगी। इससे विभाग की कार्यप्रणाली में काफी पारदर्शिता आएगी। उल्लेखनीय है कि आरटीओ कार्यालय में एजेंटों की काफी सक्रियता है।
विज्ञापन
आम लोग यहां दिन भर लाइनों में लगकर अपना काम नहीं करवा पाते थे। वहीं एजेंट पल भर में काम करवा लेते हैं। इसी को देखते हुए कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
फीस जमा होने के काउंटर, फोटो खींचने वाले काउंटर पर यह कैमरे मुख्य रूप से लगे हुए हैं। सचिवालय में एक कंट्रोल रूम बनाया है। इसके माध्यम से आरटीओ कार्यालय पर नजर रखी जा रही है।
कई अन्य विभागों में भी तैयारी
सूत्रों के अनुसार कई सरकारी विभागों, जिनमें लोगों को फीस जमाने कराने के कार्य होते हैं। वहां पर भी सीसीटीवी लगाने की तैयारी की जा रही है। सचिवालय में इन कार्यालयों का कंट्रोल रूम होगा। यहीं से सब पर नजर रखी जा सकेगी। इन विभागों में ट्रेजरी मुख्य रूप से शामिल होगा।