Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cce main, weather update

Jammu News: सीसीई मेन 23 को, परेशानी से बचने को मौसम की एडवाइजरी देखकर घर से निकलें

विज्ञापन
cce main, weather update
जम्मू। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। प्रदेश में भी मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। इसी बीच 23 जून को जम्मू-कश्मीर कंबाइंड कॉम्पिटिटिव (मेन) एग्जाम होगा। लोक सेवा आयोग ने परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को मौसम की एडवाइजरी देखकर उचित समय पर घर से निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट http://www.ikpsc.nic.in से 15 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। आयोग की ओर से वीरवार को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक सचिन जम्वाल के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा से आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 20 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में जा सकेंगे। पेपर खत्म होने के बाद ही केंद्र से निकलने की इजाजत होगी। प्रवेश पत्र के साथ ही आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) की कॉपी साथ रखनी होगी।
विज्ञापन

-------------

दिक्कत आए तो 19 से पहले संपर्क करें
लोक सेवा आयोग ने साफ किया है कि अगर किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है तो वह जम्मू या श्रीनगर स्थित आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जहां सर्वर ओवरलोड होने की वजह से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत हुई है। अभ्यर्थियों से इस संबंध में आखिरी मिनट का भी इंतजार न करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

इन निर्देशों का करें पालन
- परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, हेड फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे।
- निर्धारित परीक्षा केंद्र के अलावा किसी अन्य केंद्र में जाने पर आवेदन रद माना जाएगा।
- अभ्यर्थी को नीला/काला बॉल पॉइंट पेन साथ रखना होगा।
- उम्मीदवार चेक कर लें कि प्रश्न कम उत्तर पुस्तिका कटी-फटी या डैमेज तो नहीं है। ऐसा होने पर तुरंत बदलवाएं।
- किसी भी अभ्यर्थी को अलग शीट नहीं मिलेगी।
- खाली छोड़ी गई शीट पर अभ्यर्थी को खुद क्रॉस करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed