{"_id":"5ccb6a3bbdec22078e0aa627","slug":"cbse-12th-result-2019-vivek-top-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result 12th 2019: विवेक ने राज्य में किया टॉप, लड़कियों ने फिर मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result 12th 2019: विवेक ने राज्य में किया टॉप, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
Fri, 03 May 2019 03:37 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 03 May 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वीरवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस दौरान राज्य के सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खासकर सेना और अन्य केंद्रीय विद्यालयों ने अच्छा प्रदर्शन दिया। लड़को की तुलना में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन
सीबीएसई का रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों के घरों और स्कूलों में जश्न का माहौल दिखाई दिया। रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूलों की तरफ से स्कूलों में छात्रों को बुलाया गया और पास होने की खुशी में जश्न मनाया गया। छात्रों ने ढ़ोल-नगाढ़ों की थाप पर डांस भी किया।
विज्ञापन
सीबीएसई में बीएसएफ सीनियर स्कूल पलोरा कैंप जम्मू के विवेक कुमार ने 489 अंक यानि 97.8 प्रतिशत हासिल किए, केवी नं.- 1 गांधी नगर जम्मू की मुस्कान जमवाल ने 488 अंक यानि कि 97.6 प्रतिशत हासिल की और आर्मी स्कूल सतवारी, जम्मू कैंट की महक शर्मा ने 486 अंक यानि 97.2 प्रतिशत हासिल किए।
विज्ञापन