जेकेसीए वित्तीय घोटाला मामले में सीबीआई ने दर्ज की FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में हुए करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले के मामले में एफआईआर दर्ज की है। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने राज्य पुलिस से घोटाले से संबंधित केस को अपने हाथ में ले लिया है।
एफआईआर में जेकेसीए के पूर्व महासचिव सलीम खान और पूर्व खजांची एहसान रजा का नाम है। सीबीआई के मुताबिक यह पूरा घोटाला करीब 40 करोड़ का है। आरोप है कि एसोसिएशन के फंड को जम्मू-कश्मीर बैंक में खाते खोलकर पैसे का ट्रांसफर किया गया।
2012 में सामने आए इस घोटाले के दौरान एसोसिएशन के प्रमुख राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला थे। सीबीआई के मुताबिक एफआईआर में अब्दुल्ला का नाम नहीं है।
हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई से कराने का आदेश जारी किया
मामले की जांच राज्य पुलिस की विशेष टीम कर रही थी लेकिन तीन साल में वह किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट खिलाड़ी माजिद यकूब डार और निसार अहमद खान ने अदालत में इससे संबंधित पीआईएल दाखिल की।
बीते 3 सितंबर को हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई से कराने का आदेश जारी किया था। सीबीआई ने फिलहाल यह मामला रणवीर पीनल कोड (आरबीसी) के तहत दायर किया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में इंडियन पीनल कोड लागू नहीं होता।
चूंकि सीबीआई ने फिलहाल राज्य पुलिस के केस के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। इसलिए आरोपियों पर आरबीसी की धाराएं लगाई गई हैं। ज्ञात हो कि एसोसिएशन में 113 करोड़ रुपये की फंड हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया था।