फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Caution: Zika virus challenge now amid dengue, alert issued in Jammu-Kashmir

सावधान: डेंगू के बीच अब जीका वायरस की चुनौती, जम्मू-कश्मीर में जारी अलर्ट

Fri, 29 Oct 2021 10:38 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 29 Oct 2021 10:38 AM IST
सार

डेंगू के लिए जिम्मेदार मच्छर ने जम्मू संभाग के लगभग जिलों में अपना डंक मारा है। जीका वायरस ने विभिन्न देशों के अलावा भारत में भी अपना असर दिखाया है।

विज्ञापन
Caution: Zika virus challenge now amid dengue, alert issued in Jammu-Kashmir
जीका वायरस

विस्तार

प्रदेश के जम्मू संभाग में डेंगू के साथ जीका वायरस की चुनौती बढ़ी है। देश के विभिन्न हिस्सों में जीका वायरस के मामले आने के बाद जम्मू-कश्मीर में भी अलर्ट जारी किया गया है। डेंगू और जीका वायरस के लिए एक ही एडीस एजिप्टी नामक मच्छर जिम्मेदार है। प्रदेश में वर्तमान में 700 से अधिक डेंगू के मामले मिल चुके हैं, जिससे जीका वायरस के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में जम्मू कश्मीर में जीका वायरस के लिए सभी उचित उपाय अपनाने के साथ मच्छरों के सफाए के लिए अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। एपिडोमिनिलिजिस्ट डा. एडी मन्हास ने बताया कि डेंगू के साथ जीका वायरस से बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। फिलहाल जम्मू कश्मीर में जीका वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। जीका वायरस को लेकर जिला स्तर पर सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


तापमान गिरने पर जीका वायरस की आशंका कम होती है। लेकिन मौजूदा डेंगू के सक्रिय मामलों को देखते हुए बचाव के सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। वहीं, डेंगू के लिए जिम्मेदार मच्छर ने जम्मू संभाग के लगभग जिलों में अपना डंक मारा है। जीका वायरस ने विभिन्न देशों के अलावा भारत में भी अपना असर दिखाया है। सामान्य में यह वायरस डेंगू के लक्षणों जैसा होता है, लेकिन यह गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक खतरनाक हो सकता है। यह वायरस नवजात को सीधा शिकार बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'जन्नत' में भ्रष्टाचार का जिन्न: आठ दागी कर्मचारी बर्खास्त, लूट के खेल में ये अधिकारी भी हैं शामि


इस वायरस से प्रभावित होने वाले बच्चे की सारी जिंदगी विशेष देखभाल करनी पड़ती है, यानी नवजात का सिर छोटा और दिमाग अविकसित रह जाता है। अभी तक वैज्ञानिक स्तर पर जीका वायरस पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने में सफलता नहीं मिल पाई है। इसके लिए जागरूकता ही बचाव है। जीका वायरस सलाइवा और सीमेन जैसे मानव शरीर के तरल पदार्थ के आदान प्रदान से संक्रामक हो सकता है।  

वायरस के लक्षण
बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों में जलन, खुजली, हाथ पांव में सूजन, शरीर पर चकते दिखाई देना, थकावट महसूस करना आदि हैं। यह लक्षण सामान्य में 2 से 7 दिन तक रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed