{"_id":"5a0d96a44f1c1b6a678bc0cd","slug":"caso-launched-by-security-forces-in-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट्स के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों के अनुसार वीरवार को बांदीपोरा जिले के गरूरा गाँव में सुरक्षा बलों द्वारा कासो चलाया गया।
विज्ञापन
इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुबह करीब 7:45 पर यह साँझा ऑपरेशन शुरू किया गया। गौरतलब है कि इस ऑपरेशन के दौरान घरों की तलाशी भी ली गई और कई घंटे तक यह ऑपरेशन जारी रहा। लेकिन इस दौरान आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन