{"_id":"5c0392b0bdec2241c93707db","slug":"caso-and-clash-in-pulwama-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना, सुरक्षाबलों ने चलाया कासो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना, सुरक्षाबलों ने चलाया कासो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार को दो स्थानों पर कासो चलाया गया। इस दौरान हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। कोकरनाग में शनिवार की रात छापा मारकर आठ पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया गया है।
जिले के गुदूरा व अरिहाल गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान गुदूरा गांव में युवा विरोध में सड़क पर उतर आए। उन्होंने सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया। हालांकि, दोनों स्थानों पर आतंकियों का सुराग न मिलने पर कासो स्थगित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात कोकरनाग के सोफशाली इलाके में सुरक्षा बलों ने जिन आठ युवाओं को गिरफ्तार किया है वह सभी पत्थरबाजी में शामिल रहे हैं।