फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cases of drugs increased in women in jammu and kashmir

लड़कियों में नशे की लत के मामले बढे़

Tue, 07 Mar 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 07 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
cases of drugs increased in women in jammu and kashmir
नशे में की लत में महिलाएं - फोटो : डेमो फोटो

पार्टियों और यारी दोस्ती में इकट्ठा होने वालीं युवतियां भी नशे की लत में पड़ रही हैं। ग्रुप एडिक्शन में बड़े ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों की रहने वाली मध्यम एवं गरीब परिवार की लड़कियां भी शामिल हैं। निजी क्लीनिकों में नशे की लत में जकड़ी युवतियों के परिवारवाले उन्हें लेकर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, सरकारी केंद्र में जाते वक्त शर्म महसूस होने पर निजी क्लीनिकों का रुख किया जा रहा है। सबसे ज्यादा हेरोइन के मामले सामने आ रहे हैं। स्कूल कालेजों में भी इसका चलन बढ़ने लगा रहा है। जानकारी के अनुसार पार्टियों और ग्रुप में रहने वाले युवाओं में नशे का सेवन करने का चलन बढ़ गया है। जब युवक नशे का सेवन करते हैं तो उसमें शामिल युवतियों को भी कश लगाने के लिए कहते हैं। बस यहीं से एक कश लगाते हुए नशे की लत लग रही है। 
विज्ञापन


मनोचिकित्सक विशेषज्ञ डाक्टर जगदीश थापा का कहना है कि सरकारी केंद्र को छोड़कर निजी क्लीनिकों का रुख किया जा रहा है। जहां अभिभावक अपनी बच्चियों को नशे की लत छुड़ाने के लिए आ रहे हैं। ग्रुप एडिक्शन में युवतियां नशे की लत में आ रही हैं। अभिभावकों को अपनी बेटियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है कि उन्हें बुरी ग्रुप संगत से बचाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की तस्करी में युवतियां भी हो रही हैं शामिल

cases of drugs increased in women in jammu and kashmir
नशे की तस्करी में युवतियां भी हो रही हैं शामिल - फोटो : demo pics

सूत्रों की मानें तो नशे की लत ने युवतियों को इसकी तस्करी करने में भी लगा दिया है। ग्रामीण इलाकों की युवतियां भी इसमें शामिल हैं। पहले यह बड़े घरों की युवतियों के साथ नशे की लत में आ जाती हैं। जब नशा न पूरा हो तो फिर तस्करी में शामिल हो जाती है, ताकि अपना नशा पूरा किया जा सका। सबसे ज्यादा हेरोइन के नशे की लत युवतियां में लगी है।

नशे की तस्करी करते महिला गिरफ्तार

cases of drugs increased in women in jammu and kashmir
नशे की तस्करी का मामला - फोटो : Demo Pic.

कुछ दिन पहले पुलिस ने बस स्टैंड से एक महिला को चरस के साथ पकड़ा है। इससे पहले राजोरी में महिला को नशे की तस्करी में पकड़ा। बख्शी नगर पुलिस की तरफ से एक महिला एसपीओ को नशे की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। शहर के बहुचर्चित मौत मामले में पता चला कि युवती की मौत नशे का अधिक सेवन करने से हुई थी। वह अपने साथियों के साथ जबरदस्त नशा करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed