{"_id":"5c339b03bdec2256b61c2c26","slug":"case-register-against-two-former-tso-in-kerosene-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के केरोसिन घोटाले में दो पूर्व टीएसओ नपे, एक पर पहले से आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के केरोसिन घोटाले में दो पूर्व टीएसओ नपे, एक पर पहले से आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज
Tue, 08 Jan 2019 12:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
घोटाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी केरोसिन की धांधली में एंटी करप्शन ब्यूरो ने राजोरी जिले के कालाकोट तहसील के दो पूर्व टीएसओ के खिलाफ घोटाला करने का केस दर्ज किया है। इनमें एक प्रणव गंडोत्रा भी हैं, जिन पर पहले से ही आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज है। दूसरा आरोपी टीएसओ मोहम्मद अशरफ है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत मिलने के बाद जांच की। जांच में पता चला कि आरोपियों ने लाखों रुपये का केरोसिन घोटाला कर सरकार को चूना लगाया है। सरकारी रिकॉर्ड में आरोपियों ने बताया कि कालाकोट के तरयाठ में लोगों के लिए 263680 लीटर तेल डीलरों को आवंटित किया गया है, लेकिन सिर्फ 177000 लीटर तेल ही डीलरों को दिया गया। बाकी 86680 लीटर तेल यह अधिकारी हड़प गए। इन दोनों ने इस तेल को तरयाठ इलाके में ही छुपाकर रखा। इसकी कीमत 23,95,401 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो ने कालाकोट पुलिस के साथ मिलकर रविवार को तरयाठ में छापा मारकर तेल जब्त कर लिया, जो छुपाकर रखा गया था। आरोपियों ने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर सरकारी को लाखों रुपये का चूना लगाया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि प्रणव गंडोत्रा इस समय जम्मू में तैनात हैं। उन्होंने राजोरी और कालाकोट में रहते हुए बड़े स्तर पर घोटाले किए और इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के केस दर्ज है। एंटी करप्शन ब्यूरो इन मामलों की भी जांच कर रहा है।