{"_id":"61d9d42510f16d505f05207b","slug":"case-filed-against-kashmiri-living-in-england-under-uapa-accused-of-working-for-isi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: इंग्लैंड में रहने वाले कश्मीरी पर यूएपीए के तहत केस दर्ज, आईएसआई के लिए काम करने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: इंग्लैंड में रहने वाले कश्मीरी पर यूएपीए के तहत केस दर्ज, आईएसआई के लिए काम करने का आरोप
Sun, 09 Jan 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:44 AM IST
सार
देश विरोधी गतिविधियां चलाने के आरोप में यूके में रहने वाले कश्मीरी के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक गतिविधि निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से देश विरोधी गतिविधि चल रहा था।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल कर देश विरोधी गतिविधियां चलाने के आरोप में यूके आधारित एक कश्मीरी के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक गतिविधि निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि यह शख्स पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के इशारे पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुजम्मिल अयूब ठाकुर की देश विरोधी गतिविधियों को लेकर पुख्ता सूचना मिली। मुजम्मिल सार्वजनिक और सोशल मीडिया मंच पर जानबूझ कर ऐसा माहौल तैयार करने की कोशिशें कर रहा था, जिससे लोगों में देश के खिलाफ भावनाएं भड़काई जा सकें।
विज्ञापन
मुजम्मिल वर्ल्ड कश्मीरी फ्रीडम मूवमेंट का मुखिया भी है, जो लगातार लोगों में दहशत और चिंता का सबब बन रहा है। इसी सिलसिले में एडवोकेट सैयद जीशान ने श्रीनगर पुलिस को मुजम्मिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कहा कि मुजम्मिल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों आईएसआई और आईएसपीआर के इशारे पर सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुजम्मिल के खिलाफ यूएपीए की धारा 13 व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।